राठ में यूपीआई पर टैक्स लगाने को लेकर व्यापारियों ने प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन

राठ (हमीरपुर)। दो हजार रुपये से अधिक रुपयों के यूपीआई करने पर केंद्र सरकार द्वारा टैक्स लगाने पर व्यापारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राठ को सोपा है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा डिजिटल पेमेन्ट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आम जनता व व्यापारियों द्वारा यूपी आई ट्रान्जेक्शन भरपूर मात्रा में शुरू किये गये। अब सरकार द्वारा निर्देशित किया गया कि दो हजार रुपया से अधिक के यूपीआई लेन देन में व्यापारी को टैक्स का भुगतान देना होगा। जिससे व्यापारी यूपीआई द्वारा दो हजार रुपयों से अधिक का भुगतान लेने में दिक्कत महसूस करेगे। व्यापारियों का कहना है कि यूपीआई पे लगने वाला टैक्स आम जनता पर पड़ेगा। अतः व्यापारी नगद में लेन देन के लिये मजबूर हो जायेगा। व्यापारियों ने मांग की है कि आम जनता व व्यापारियों के हित में यूपीआई पर लगने वाले टैक्स को समाप्त कर डिजिटल पेमेन्ट को बढ़ावा देने में सहयोग करे। जिससे जनता व व्यापारियों को नगद के लेन देन से छुटकारा मिल सके। जिसको लेकर आज उन्होंने एसडीएम राठ चित्रा निर्वाल के माध्यम से प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजा है। इस दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष शिवांगी राजपूत, नगर अध्यक्ष गिरीश बुधौलिया, अमित गुप्ता, कामेश कुमार गुप्ता,कमलेश गुप्ता, नीरज,योगेश, याकूब,ब्रजभान, शिखर, अंकित माहेश्वरी, संगीता ब्रजेश गुप्ता, शालिनी अग्रवाल,सन्तराम,रविकरण गुप्ता कृष्ण, इकबाल अहमद, मुकेश यादव आदि व्यापारी मौजूद रहे।

📢 इस खबर को शेयर करें / Share This News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp